[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केंद्रीय मंत्री मेघवाल और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी का जन्मदिन:कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य कर मनाया, सूरजगढ़ अस्पताल में 100 बेड की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

केंद्रीय मंत्री मेघवाल और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी का जन्मदिन:कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य कर मनाया, सूरजगढ़ अस्पताल में 100 बेड की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

केंद्रीय मंत्री मेघवाल और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी का जन्मदिन:कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य कर मनाया, सूरजगढ़ अस्पताल में 100 बेड की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी का जन्मदिन सेवा और संवेदनशीलता के प्रतीक के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

यह सेवा कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एस.सी. मोर्चा के निर्देश पर और सुरेंद्र भाटिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों से संवाद किया और उन्हें फल भेंट किए। पंचायत समिति सदस्य अमित बिजारणियां

कार्यक्रम के दौरान बीसीएमओ डॉ. हरेंद्र धनखड़ को एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल को वर्तमान 30 बेड से बढ़ाकर 100 बेड का करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने आग्रह किया कि इस संबंध में प्रस्ताव शीघ्र उच्च अधिकारियों तक भिजवाया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष कृष्ण सोनी, प्रमोद डैला, विकास लौटिया, संजय गोयल, मनोज शर्मा, विकास शर्मा, अजीत सिंह बिजौली सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने जन्मदिवस को सेवा कार्यों से जोड़ते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

Related Articles