तुलस्यान बंसल सेवा सदन में 19 दिसंबर को 500 कंबलों का वितरण
तुलस्यान बंसल सेवा सदन में 19 दिसंबर को 500 कंबलों का वितरण
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : सेठ धर्मदास तुलस्यान चैरिटी ट्रस्ट के तत्वाधान में ‘कोई ठिठुरे नहीं’ अभियान के तहत 19 दिसंबर को राणी सती रोड स्थित तुलस्यान बंसल सेवा सदन में 500 कंबलों का वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम मुंबई प्रवासी उमा तुलस्यान एवं शशिकांत परमानंद तुलस्यान के सौजन्य से प्रातः 10.30 बजे आयोजित होगा।
कंबल वितरण के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों के जरूरतमंदों को पहले ही कूपन वितरित किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू, ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी उमेश जालान, अग्रवाल समाज अध्यक्ष गणेश हलवाई चिड़ावावाला एवं मंत्री अजीत राणासरिया अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
ट्रस्ट द्वारा पिछले छह वर्षों से प्रवासी एवं स्थानीय भामाशाहों के सहयोग से हजारों कंबल वितरित किए जा चुके हैं। इस वर्ष अभियान के तहत 1 दिसंबर से 15 जनवरी तक कुल 5 हजार कंबलों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जो झुंझुनूं सहित आसपास के इलाकों, कच्ची बस्तियों, सरकारी स्कूलों और जरूरतमंदों तक पहुंचाए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034527

