दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कल फतेहपुर दौरे पर:दोपहर को फतेहपुर रुकेगी, सालासर और खाटू श्याम जाकर भी करेगी दर्शन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कल फतेहपुर दौरे पर:दोपहर को फतेहपुर रुकेगी, सालासर और खाटू श्याम जाकर भी करेगी दर्शन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
फतेहपुर : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार, 19 दिसंबर को फतेहपुर का दौरा करेंगी। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली से चलकर पहले झुंझुनू पहुंचेंगी। वहां वह रानी शक्ति मंदिर में दर्शन करेंगी और पूजा-अर्चना करेंगी। झुंझुनू से वह फतेहपुर आएंगी, जहां बावड़ी गेट बस स्टैंड स्थित प्रेरणा भवन में रुककर दोपहर का भोजन करेंगी। यह उनके फतेहपुर प्रवास का मुख्य पड़ाव होगा।
फतेहपुर के बाद, रेखा गुप्ता सालासर जाएंगी, जहां वह बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगी। इसके उपरांत, वह खाटू श्याम पहुंचकर दर्शन करेंगी। सभी धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने के बाद, मुख्यमंत्री देर शाम वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1970095


