[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में गैंगवार से पहले रैकी करने वाला गिरफ्तार:वारदात से पहले की थी जासूसी, फिर कार में आए बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर पर की थी फायरिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में गैंगवार से पहले रैकी करने वाला गिरफ्तार:वारदात से पहले की थी जासूसी, फिर कार में आए बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर पर की थी फायरिंग

झुंझुनूं में गैंगवार से पहले रैकी करने वाला गिरफ्तार:वारदात से पहले की थी जासूसी, फिर कार में आए बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर पर की थी फायरिंग

झुंझुनूं : राजस्थान के झुंझुनूं में हुई गैंगवार में हिस्ट्रीशीटर समेत 2 बदमाशों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आसिफ खान पुत्र अयूब खान निवासी भिंचरी, सीकर को गिरफ्तार किया है, जो श्रवण भादवासी गैंग का सक्रिय सदस्य है। आसिफ ने हत्याकांड से पहले हिस्ट्रीशीटर रविन्द्र कटेवा की जासूसी की थी। दरअसल, पूरा मामला भादवासी सीकर में जमीन विवाद में हिस्ट्रीशीटर रविन्द्र कटेवा ‘0056’ की गैंग और श्रवण भादवासी ‘1657’ की गैंग के बीच हुई गैंगवार से जुड़ा है।

रैकी करने वाला आसिफ गिरफ्तार

पूछताछ में सामने आया कि आसिफ पिछले कई दिनों से हिस्ट्रीशीटर रविन्द्र कटेवा की रैकी कर रहा था और उसी ने रैकी की सूचना श्रवण भादवासी गैंग के सक्रिय सदस्य पिन्टू भींचरी को दी थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया था। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया- श्रवण भादवासी गैंग के सदस्यों की अवैध संपत्तियों और वाहनों के खिलाफ भी जिला पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने कहा कि मामले में आरोपियों की संपति जब्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने कहा कि मामले में आरोपियों की संपति जब्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

स्विफ्ट डिजायर में आए बदमाशों ने की थी हत्या

12 दिसंबर 2025 को थाना गोठड़ा क्षेत्र के कैमरी की ढाणी खिरोड़ में रविन्द्र कटेवा के घर के सामने फायरिंग की घटना हुई थी। रविन्द्र कटेवा के घर पर उनके साथी सुनील सुंडा (निवासी ढाका की ढाणी, नवलगढ़) भी मौजूद थे।

परिवादी ओमप्रकाश सुंडा की रिपोर्ट के अनुसार- श्रवण भादवासी, राजपाल भादवासी और उनकी गैंग के सदस्यों ने मिलकर 50 लाख की सुपारी देकर पिन्टू भींचरी, राजू अठवास, गोलू उर्फ कृष्णकान्त और नन्दू राजपूत को एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में भेजकर रविन्द्र कटेवा पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करवाई। इस फायरिंग में सुनील सुंडा के सिर में गोली लगी, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

फायरिंग करने वाले बदमाश स्विफ्ट में तुर्काणी जोहड़ी खिरोड़ की तरफ भाग गए थे, जिनका पीछा रविन्द्र कटेवा और उनके साथियों ने किया। पीछा करने के दौरान तुर्काणी जोहड़ी स्थित एक खेत में रविन्द्र कटेवा गैंग ने बदमाशों को पकड़ लिया। इस दौरान आपसी फायरिंग में श्रवण भादवासी गैंग का सक्रिय सदस्य गोलू उर्फ कृष्णकांत स्वामी भी मारा गया।

रविन्द्र कटेवा और उसके साथियों ने दो बदमाशों- हिस्ट्रीशीटर राजू सिंह अठवास और पिंटु भिचरी उर्फ शूटर— को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर इन दोनों को छुड़वाया और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

घटना के चौथे आरोपी नन्दू सिंह उर्फ नन्दू फौजी को भी बाद में सीकर पुलिस के सहयोग से दस्तयाब किया गया। ये तीनों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस ने एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और एक खाली कारतूस के अलावा और घटना में काम में ली गई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी जब्त की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62