[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में 95 हजार 611 मतदाताओं के नाम कटे:जिला कलेक्टर ने एसआईआर को लेकर दी जानकारी, 26 हजार 996 लोगों का देहांत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में 95 हजार 611 मतदाताओं के नाम कटे:जिला कलेक्टर ने एसआईआर को लेकर दी जानकारी, 26 हजार 996 लोगों का देहांत

चूरू में 95 हजार 611 मतदाताओं के नाम कटे:जिला कलेक्टर ने एसआईआर को लेकर दी जानकारी, 26 हजार 996 लोगों का देहांत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : चूरू में 95 हजार 611 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा सकते हैं। इनमें से 26 हजार 996 मतदाता मृत पाए गए हैं। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत यह जानकारी दी।

भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य में 27 अक्टूबर को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की थी। इसके तहत 4 नवंबर से 11 दिसंबर तक गणना चरण के दौरान सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित और संग्रहित किए गए।

गहन पुनरीक्षण कार्य शुरू होने से पहले चूरू जिले में कुल 16 लाख 90 हजार 798 मतदाता थे। गणना चरण के दौरान 15 लाख 95 हजार 187 मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र भरकर जमा किए, जिन्हें 16 दिसंबर को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में शामिल किया गया है।

कलेक्टर सुराणा ने बताया कि गणना चरण के दौरान कुल 95 हजार 611 मतदाताओं के गणना प्रपत्र अप्राप्त रहे। इन अप्राप्त प्रपत्रों में 26 हजार 996 मतदाता मृत पाए गए हैं, जबकि 55 हजार 352 स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं।

इसके अतिरिक्त 6 हजार 515 मतदाता अनुपस्थित पाए गए। 6 हजार 552 मतदाता सूची में एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत थे और 196 अन्य कारणों से शामिल हैं। यह सूची मतदान केंद्र, ग्राम पंचायत मुख्यालय और नगरीय निकाय कार्यालयों में भी चस्पा की गई है। 15 हजार 669 मतदाताओं को ईआरओ नोटिस जारी करेंगे। प्रेसवार्ता में कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Related Articles