[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परमहंस बावलिया बाबा की दिव्य संदेश यात्रा:सूरजगढ़ पहुंचने पर हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

परमहंस बावलिया बाबा की दिव्य संदेश यात्रा:सूरजगढ़ पहुंचने पर हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

परमहंस बावलिया बाबा की दिव्य संदेश यात्रा:सूरजगढ़ पहुंचने पर हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

सूरजगढ़ : परमहंस बावलिया बाबा की दिव्य संदेश यात्रा का सूरजगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। हिन्दू युवा वाहिनी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर यह कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका नेतृत्व वरिष्ठ कार्यकर्ता संदीप शर्मा ने किया। संदेश यात्रा ने सूरजगढ़ नगर का भ्रमण किया। इस दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बाबा का अभिनंदन किया और उन्हें पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा अध्यक्ष विनोद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरमैन पुष्पा सेवाराम गुप्ता, समाजसेवी विनोद खेतान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण सैनी, अशोक शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य नितीश शर्मा, वीरेंद्र यादव और राजेंद्र सेन सहित कई वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित के प्रति बाबा के योगदान की सराहना की।

Related Articles