[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूंडलोद में पूर्व सहपाठी समूह ने किया स्वेटर वितरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

डूंडलोद में पूर्व सहपाठी समूह ने किया स्वेटर वितरण

डूंडलोद में पूर्व सहपाठी समूह ने किया स्वेटर वितरण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

डूंडलोद : रामचंद्र गोयनका स्कूल के पूर्व सहपाठी समूह के सौजन्य से रविवार को डूंडलोद में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डूंडलोद माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया, जहां विद्यालय के 180 छात्र-छात्राओं को सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर वितरित किए गए।

समारोह के दौरान शंकर लाल शर्मा एवं मुकेश पारीक ने पूर्व सहपाठी समूह द्वारा संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी देते हुए समाजसेवा के कार्यों पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्लिम एवं उप प्राचार्य मोहम्मद रिजवान ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में हाजी इशाक ने विद्यालय परिवार की ओर से पूर्व सहपाठी समूह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुभाष चंद्र भूत, सीताराम जीनगर, महेश सिंह बडगुर्जर, हुसैन खान, रवि खंडेलवाल, रामजीलाल जांगिड़, मोहम्मद हुसैन, लियाकत अली, हाजी रहमतुल्ला, शरीफ बेहलीम, अब्दुल अजीज, हाजी सलीम, इमरान चोपदार, फारूक बेहलीम, मकबूल सैयद, तौफीक बेहलीम, आजम काजी, जुम्मा बेहलीम एवं मोहम्मद अली सहित अनेक प्रबुद्धजन एवं विद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और आयोजन को सराहा गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62