राजस्थान अंडर-14 बास्केटबॉल प्रतियोगिता: राष्ट्रीय टीम में चयन पर खुशी की लहर
राजस्थान अंडर-14 बास्केटबॉल प्रतियोगिता: राष्ट्रीय टीम में चयन पर खुशी की लहर
गुढ़ागौड़जी : राजस्थान अंडर-14 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कृष्ण शेखावत (पुत्र रमेंद्र शेखावत) एवं दृष्टि (पुत्री देवेश कुमार) का राष्ट्रीय टीम में चयन होने पर गुढ़ा गौड़जी सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरव का क्षण बताया जा रहा है।

प्रतियोगिता के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया, जिसके परिणामस्वरूप उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की टीम के लिए हुआ। चयन की सूचना मिलते ही खिलाड़ियों, उनके परिजनों, प्रशिक्षकों, विद्यालय एवं गांव में उत्साह का माहौल बन गया।
खेल प्रशिक्षक रमेंद्र शेखावत ने बताया कि निरंतर अभ्यास, सही मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत से यह सफलता संभव हो सकी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और खेल संघ के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043246


