सिंघाना में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ने बांटे कंबल:35 जरूरतमंद महिला-पुरुषों को मिली सहायता, दिव्यांगों को घर जाकर दिए कंबल
सिंघाना में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ने बांटे कंबल:35 जरूरतमंद महिला-पुरुषों को मिली सहायता, दिव्यांगों को घर जाकर दिए कंबल
सिंघाना : सिंघाना कस्बे में रविवार को सामाजिक संस्था लोक सेवा ज्ञान मंदिर की ओर से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। संस्था प्रभारी नरेंद्र स्वामी ने बताया कि इस वर्ष 35 महिला और पुरुषों को कंबल दिए गए। साथ ही दिव्यांगजनों को उनके घरों पर जाकर भी कंबल वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि संस्था प्रतिवर्ष कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित करती है और सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य भी कर रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईश्वर सिंह मेघवाल और अध्यक्ष महावीर यादव ठेकेदार रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज में सभी को समान अधिकार हैं और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक होना चाहिए। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2017209


