[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गारिंडा, जलालसर, अठवास, रूपनगर और स्वरूपसर पहुंची जनसंवाद यात्रा:रामगढ़ को पंचायत समिति बनाने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

गारिंडा, जलालसर, अठवास, रूपनगर और स्वरूपसर पहुंची जनसंवाद यात्रा:रामगढ़ को पंचायत समिति बनाने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत

गारिंडा, जलालसर, अठवास, रूपनगर और स्वरूपसर पहुंची जनसंवाद यात्रा:रामगढ़ को पंचायत समिति बनाने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत

फतेहपुर : भाजपा की जनसंवाद-जनसमाधान यात्रा शनिवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और रामगढ़ शेखावाटी के वार्डों में पहुंची। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य रामगढ़ शेखावाटी को पंचायत समिति का दर्जा दिलाना और भाजपा सरकार के विकास कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करना है।

यात्रा का फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के हरसावा बड़ा, हरसावा छोटा, गारिंडा, जलालसर, अठवास, रूपनगर और स्वरूपसर, सुवा का बास गांवों में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद रामगढ़ शेखावाटी के वार्ड संख्या 1, 18, 19, 26 और 35 में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। इन सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

ये यात्रा राजस्थान में भाजपा सरकार के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है। इसके अन्य उद्देश्यों में फतेहपुर विधानसभा में 18 नई ग्राम पंचायतों का गठन करवाना और क्षेत्र में अब तक कराए गए लगभग 128 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के प्रति जनता का आभार व्यक्त करना शामिल है।

यात्रा के दौरान श्रवण चौधरी ने जनता को क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इन उपलब्धियों के लिए भाजपा सरकार के प्रति आभार जताया और कहा कि वे फतेहपुर के सर्वांगीण विकास के लिए हर समय तत्पर रहेंगे। चौधरी ने यह भी आश्वासन दिया कि वे जनता की आवाज को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे।

कार्यक्रम में रामप्रसाद सूंडा, आशु सिंह, महेंद्र खीचड़, विक्की जाट, संजय सैनी, श्रवण सेवदा, जगदीश चोटिया, प्रशांत जोशी सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बुजुर्गों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस यात्रा को और भी प्रभावशाली बना दिया। लोगों ने जनसंवाद-जनसमाधान यात्रा को विश्वास, भरोसे और विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताते हुए भाजपा सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Related Articles