[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में सरकार के विकास कार्यों का होगा प्रचार-प्रसार:रथ यात्रा शुरू की, बीजेपी नेताओं ने दिखाई हरी झंडी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में सरकार के विकास कार्यों का होगा प्रचार-प्रसार:रथ यात्रा शुरू की, बीजेपी नेताओं ने दिखाई हरी झंडी

सरदारशहर में सरकार के विकास कार्यों का होगा प्रचार-प्रसार:रथ यात्रा शुरू की, बीजेपी नेताओं ने दिखाई हरी झंडी

सरदारशहर : सरदारशहर में भजनलाल सरकार के दो साल पूरे होने पर विकास कार्यों के प्रचार-प्रसार के लिए रथ यात्रा शुरू की गई। इसका उद्देश्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। उदासर बीदावतान से इस रथ यात्रा को उदासर आश्रम के महंत दयनाथ महाराज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित, डेयरी अध्यक्ष लालचंद मुंड, भाजपा नेता राजेंद्र सिंह छाजूसर, ईश्वरराम डूडी और मुरलीधर सैनी सहित कई अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भाजपा नेता राजेंद्र सिंह छाजूसर ने बताया-यह रथ यात्रा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाएगी। इसका उद्देश्य भजनलाल सरकार के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से किसानों, युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला है, जिसे जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। रथ यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles