सादुलपुर में बार एसोसिएशन के चुनाव शुरू:अध्यक्ष और सचिव पद पड़ेंगे वोट, अन्य पदों पर निर्विरोध हुआ निर्वाचन
सादुलपुर में बार एसोसिएशन के चुनाव शुरू:अध्यक्ष और सचिव पद पड़ेंगे वोट, अन्य पदों पर निर्विरोध हुआ निर्वाचन
सादुलपुर : सादुलपुर में बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार सुबह 9 बजे से शुरू हो गए हैं। मतदान के लिए अधिवक्ताओं में उत्साह देखा गया। बार परिसर में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल बना रहा। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं।
निर्वाचन अधिकारी गिरधारी लाल रैगर ने बताया कि मतदान सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसके बाद एक घंटे का विश्राम होगा और फिर मतगणना शुरू की जाएगी। चुनाव परिणाम आज ही जारी होने की संभावना है। कोर्ट के बाहर प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मनाते दिखे।
बार संघ के कुल 265 वकील अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 25 महिला अधिवक्ता भी शामिल हैं। हालांकि, इस बार किसी भी पद के लिए महिला अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। महिला वकीलों ने भविष्य में कुछ पदों को महिलाओं के लिए आरक्षित करने की मांग की है।
अध्यक्ष पद के लिए अजित पचार और रामसिंह बेरवाल के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं, सचिव पद के लिए मान महेंद्रसिंह सोनगरा और एडवोकेट विजय प्रजापत मैदान में हैं।
कुछ पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध चयन भी हुआ है। कोषाध्यक्ष पद पर सुनील बसेर, उपाध्यक्ष पद पर रोहताश महला और पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर दयाचंद कोठरी को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033619


