[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निकिता थालौड़ ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक:पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

निकिता थालौड़ ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक:पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

निकिता थालौड़ ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक:पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर : फतेहपुर के खुड़ी गांव की निकिता थालौड़ ने बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। निकिता ने ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके बेहतरीन खेल के दम पर उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में निकिता के प्रदर्शन से उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। निकिता के पिता राकेश थालौड़ ने अपनी बेटी की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी बेटी भविष्य में देश के लिए भी पदक जीतेगी।

Related Articles