[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गाड़ोदा के कई मोहल्लों में सड़कों पर गंदा पानी:ग्रामीण परेशान, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, बोले- जल निकासी का स्थायी समाधान नहीं हो रहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

गाड़ोदा के कई मोहल्लों में सड़कों पर गंदा पानी:ग्रामीण परेशान, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, बोले- जल निकासी का स्थायी समाधान नहीं हो रहा

गाड़ोदा के कई मोहल्लों में सड़कों पर गंदा पानी:ग्रामीण परेशान, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, बोले- जल निकासी का स्थायी समाधान नहीं हो रहा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नेछवा : नेछवा उपखंड की ग्राम पंचायत गाड़ोदा के कई मोहल्लों में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़कों पर गंदा पानी जमा हो गया है। इस कारण ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से सोनी मोहल्ला, सैन मोहल्ला, कुमावत मोहल्ला, सरकारी स्कूल रोड और शिवमठ धाम के सामने जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गोगामेड़ी के आम रास्ते पर भी घरों से निकलने वाला गंदा पानी भरा रहता है।

इस गंदे पानी के जमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। जलभराव के चलते बाइक सवारों के आए दिन गिरने और घायल होने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में सफाई के लिए विशेष अभियान चलाए जाने के बावजूद जल निकासी की समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय किसान गोवर्धन महिया ने इस गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62