शिश्यू बालिका विद्यालय में संसाधन बढ़ाने को आगे आए भामाशाह:157 छात्राओं को जूते बांटे, सहयोग की हुई सराहना
शिश्यू बालिका विद्यालय में संसाधन बढ़ाने को आगे आए भामाशाह:157 छात्राओं को जूते बांटे, सहयोग की हुई सराहना
रानौली : रानोली कस्बे की शिश्यू ग्राम पंचायत स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 157 छात्राओं को जूते वितरित किए गए। यह वितरण भामाशाह संजय कुमार जैन (पुत्र महेंद्र जैन) की ओर से किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू सोहू ने बताया कि सीकर जिला रक्त कोष फ़ाउन्डेशन के एंबेसेडर प्यारे लाल जांगिड़ विद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करने में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे समय-समय पर भामाशाहों को विद्यालय के विकास के लिए प्रेरित करते हैं, जिससे छात्रों के हित में विभिन्न कार्य संपन्न हो पाते हैं।
जूते वितरण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में सुल्तान सिंह, सुनील बोहरा, जमनलाल सैनी और सुरेंद्र मिश्रा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने भामाशाह के इस सहयोग की सराहना की। विद्यालय प्रशासन ने भामाशाह संजय कुमार जैन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की ऐसी पहलें सरकारी विद्यालयों में संसाधनों की कमी को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2047886


