सरदारशहर में 100 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त:58 अतिक्रमणकारियों को बेदखल किया, कई सालों से किया था कब्जा
सरदारशहर में 100 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त:58 अतिक्रमणकारियों को बेदखल किया, कई सालों से किया था कब्जा
सरदारशहर : सरदारशहर के पाटमदेसर ग्राम पंचायत की रोही में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 100 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस अभियान के तहत सालों से अवैध कब्जा जमाए बैठे 58 अतिक्रमणकारियों को बेदखल किया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में यह अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित अतिक्रमणकारियों ने पिछले कई सालों से सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था, जिसे नियमानुसार हटाया गया।

अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई तहसीलदार रतनलाल मीणा के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान नायब तहसीलदार पवन कुमार मीणा, तहसीलदार रीडर अशोक कुमार पाण्डिया, भू-अभिलेख निरीक्षक ओमप्रकाश स्वामी, संगीता टेलानी, मनफूलराम, पटवारी अशोक कुमार, मीठालाल, जितेंद्र कुमार और अजयसिंह राठौड़ सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि की सुरक्षा और अवैध कब्जों पर अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2205824


