नाबालिग से रेप कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे पैसे:रतनगढ़ पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया आरोपी
नाबालिग से रेप कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे पैसे:रतनगढ़ पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया आरोपी
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ में 17 वर्षीय नाबालिग से रेप के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को चूरू जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। पुलिस ने 28 नवंबर को एक व्यक्ति की शिकायत पर युवक के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ एक युवक ने जबरन रेप किया। आरोपी युवक ने नाबालिग को अपने जाल में फंसाकर 28 जनवरी 2024 को उसके साथ जबरन रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद, पुलिस ने आरोपी युवक को चूरू जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। उसे अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048670


