[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका कर्मचारी संगठन‌ द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका कर्मचारी संगठन‌ द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया

ओबीसी सर्वे ड्यूटी हटाने की मांग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका कर्मचारी संगठन ने मंगलवार को जिला कलेक्टर और उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ओबीसी आयोग द्वारा कराए जा रहे “राजस्थान राज्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) सर्वे” की ड्यूटी हटाने की मांग की।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रतिदिन घर-घर जाकर सर्वे करने से उनके मूल दायित्व-पूरक पोषण, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, रेफरल सेवाएं, प्री-स्कूल शिक्षा व पोषण ट्रेकर का ऑनलाइन कार्य-प्रभावित होगा। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन भी बाधित होगा और जिले की रिपोर्ट राज्य स्तर पर खराब दिखेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों में स्पष्ट लिखा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभागीय कार्यों के अलावा अन्य कार्यों में नहीं लगाया जाए। इसके बावजूद एसआईआर सहित कई बाहरी कार्यों में ड्यूटी लगाई जा चुकी है, जिसका भुगतान भी नहीं मिला।

कार्यकर्ताओं ने पुरानी आंगनबाड़ी कर्मियों की सीमित शिक्षा का हवाला देते हुए कहा कि ऑनलाइन सर्वे कार्य उनके लिए संभव नहीं है। इसलिए ओबीसी सर्वे की ड्यूटी तुरंत प्रभाव से हटाई जाए।

Related Articles