[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना-पचेरी में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ पर कार्यक्रम:स्टूडेंट्स को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना-पचेरी में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ पर कार्यक्रम:स्टूडेंट्स को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी

बुहाना-पचेरी में 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' पर कार्यक्रम:स्टूडेंट्स को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी

बुहाना : पचेरी में विश्व हिन्दू परिषद् (विहिप) की महिला शाखा दुर्गावाहिनी ने राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बुहाना और स्वतंत्रता सेनानी ताड़केश्वर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल पचेरी बड़ी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान, मातृ-भक्ति जिला संयोजिका डॉ. नीलम ने स्टूडेंट्स को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को नशे के बढ़ते चलन के प्रति आगाह करते हुए इसे ‘युवा शक्ति को कमजोर करने वाला जहर’ बताया। डॉ. नीलम ने कहा कि नशा विकसित भारत के लक्ष्य को बाधित करता है और स्टूडेंट्स से नशे से दूर रहकर एक मजबूत तथा स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

विहिप के जिला सहमंत्री नंदकिशोर ने स्टूडेंट्स को जीवन प्रबंधन के लिए नियमित योगासन की महत्ता समझाई। उन्होंने बताया कि योगासन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह मानसिक शांति और एकाग्रता को भी बढ़ाता है, जो स्टूडेंट्स के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रिंसिपल श्रीपाल और अजीत सहित सभी टीचर्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विहिप दुर्गावाहिनी की यह पहल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62