पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने की आत्महत्या:शराब के नशे में उठाया कदम, तीन बच्चों का पिता था मृतक; खेतड़ी के डोगर बावड़ी का मामला
पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने की आत्महत्या:शराब के नशे में उठाया कदम, तीन बच्चों का पिता था मृतक; खेतड़ी के डोगर बावड़ी का मामला
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के गाड़राटा पंचायत की डोगर बावड़ी में सोमवार देर रात एक युवक ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर बबाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
25 वर्षीय राम सिंह ने लगाई फांसी
हेड कॉन्स्टेबल रामलाल ने बताया- सुबह सूचना मिली थी कि डोगर बावड़ी में एक युवक ने फांसी लगाई है। प्रारंभिक पूछताछ में मृतक की पहचान डोगर बावड़ी निवासी 25 वर्षीय राम सिंह पुत्र बनवारीलाल के रूप में हुई है। वह शादी-विवाह में बर्तन धोने का काम करता था।
पत्नी से फोन पर बात करने के बाद लगाई फांसी
परिजनों ने बताया- राम सिंह रात करीब एक बजे कालोटा में शादी में काम करने के बाद घर लौटा। उसने शराब के नशे में अपनी पत्नी चिड़िया देवी से फोन पर बात की। इसके बाद करीब दो बजे राम सिंह ने अपने घर में फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने उसे देखा तो वह फांसी पर लटका हुआ था।
चार भाईयों में सबसे छोटा था राम सिंह
मृतक के भाई छगन ने बताया- राम सिंह चार भाइयों में सबसे छोटा था और उसके पिता भी मजदूरी करते हैं। राम सिंह आए दिन शराब पीकर झगड़ा करता था। इसी कारण एक महीने पहले उसकी पत्नी चिड़िया देवी उसे छोड़कर अपने मायके नीमकाथाना चली गई थी। राम सिंह उसे वापस बुलाने को लेकर फोन पर अक्सर झगड़ा करता था।
तीन बच्चों का पिता था राम सिंह
मृतक के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक पांच वर्षीय बेटा चिंटू, दो वर्षीय बेटी पपली और एक चार महीने की बेटी शामिल हैं। हेड कॉन्स्टेबल रामलाल ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का राजकीय उप जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044782

