[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेशनल इंडो किक चैंपियनशिप में राजस्थान ने जीते 17 मेडल:3 गोल्ड अपने नाम किए, चिड़ावा के विवेकानंद स्कूल को मिला पहला स्थान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नेशनल इंडो किक चैंपियनशिप में राजस्थान ने जीते 17 मेडल:3 गोल्ड अपने नाम किए, चिड़ावा के विवेकानंद स्कूल को मिला पहला स्थान

नेशनल इंडो किक चैंपियनशिप में राजस्थान ने जीते 17 मेडल:3 गोल्ड अपने नाम किए, चिड़ावा के विवेकानंद स्कूल को मिला पहला स्थान

चिड़ावा : 7वीं नेशनल इंडो किक चैंपियनशिप 2025 में राजस्थान की टीम ने कुल 17 पदक जीते हैं। इनमें 3 स्वर्ण, 7 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में विवेकानंद स्कूल, चिड़ावा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

छह राज्यों के कुल 150 छात्रों ने भाग लिया

विद्यालय के कोच विक्रम सिंह ने बताया- चैंपियनशिप में छह राज्यों के कुल 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विवेकानंद स्कूल के भव्य सैनी, प्रद्युम्न सैनी और जिया सैनी ने स्वर्ण पदक हासिल किए। कनिका सैनी, रौनक सैनी, प्राशू, दिव्यांशु, जितेश, हर्ष और शुभम ने रजत पदक जीते, जबकि नितिन जांगिड़, अरुण, जॉनी सिंह, कनिष्क, उमेश और गर्वित ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

इसी चैंपियनशिप में सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल, चिड़ावा के कक्षा 6 के छात्र अमन सिंह ने भी रजत पदक जीता। अमन सिंह के पिता निजी नौकरी करते हैं और उनकी माता गृहिणी हैं। नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटने पर अमन सिंह का उनके स्कूल में संस्था प्रधान अनिल गुप्ता और स्टाफ सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। जीवनी स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता ने क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया।

छात्र-छात्राओं के इस प्रदर्शन पर विवेकानंद स्कूल के निदेशक शिवचंद सैनी, सचिव कोशी सैनी, प्रिंसिपल विनोद कुमार सैनी, महिला कोच लीना कुमारी और समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles