[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बलौदा स्कूल स्टाफ की पहल:जरुरतमंद स्टूडेंट्स को निजी खर्च से दिए जूते और जुराब, गर्म कपड़ों के बिना आते थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बलौदा स्कूल स्टाफ की पहल:जरुरतमंद स्टूडेंट्स को निजी खर्च से दिए जूते और जुराब, गर्म कपड़ों के बिना आते थे

बलौदा स्कूल स्टाफ की पहल:जरुरतमंद स्टूडेंट्स को निजी खर्च से दिए जूते और जुराब, गर्म कपड़ों के बिना आते थे

बुहाना : बलौदा के शहीद धर्मपाल सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के स्टाफ ने ठंड से बचाव के लिए एक पहल की है। स्कूल में अध्ययनरत जरूरतमंद स्टूडेंट्स को स्टाफ सदस्यों ने अपने स्तर पर सहयोग करते हुए जूते और जुराब उपलब्ध करवाए।

उप प्रिंसिपल नेतराम यादव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कई विद्यार्थी पर्याप्त गर्म कपड़ों के बिना स्कूल आते थे। बच्चों को सर्दी से बचाने के उद्देश्य से उन्हें जूते-जुराब वितरित किए गए। यादव ने इस कार्य के लिए पूरे स्कूल स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य इन्द्र कुमार, उपप्रधानाचार्य शिशराम, प्रमोद कुमार, श्रीमती सुमन शर्मा, बलवीर बलौदिया, भूपेंद्र सिंह और रामकुमार सुमित्रा सवीर कुमार सुभिता जी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62