[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में ब्लॉक स्तरीय वाटरशेड महोत्सव:कलश यात्रा निकाली, पौधारोपण और श्रमदान किया, जल संग्रहण के तरीके बताए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में ब्लॉक स्तरीय वाटरशेड महोत्सव:कलश यात्रा निकाली, पौधारोपण और श्रमदान किया, जल संग्रहण के तरीके बताए

पाटन में ब्लॉक स्तरीय वाटरशेड महोत्सव:कलश यात्रा निकाली, पौधारोपण और श्रमदान किया, जल संग्रहण के तरीके बताए

पाटन : पाटन क्षेत्र की ग्राम पंचायत स्यालोदड़ा में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कलश यात्रा निकाली गई, पौधारोपण किया गया, जोहड़ में श्रमदान हुआ और जल ग्रहण कैलेंडर 2026 का विमोचन भी किया गया। साथ ही, विभाग द्वारा निर्मित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण भी किया गया।

वाटरशेड महोत्सव 2025 का आयोजन प्रधान सुवालाल सैनी के मुख्य आतिथ्य और ग्राम पंचायत स्यालोदड़ा के सरपंच अनिल शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने वाटरशेड की विभिन्न गतिविधियों और उनसे आमजन को होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

महोत्सव के दौरान कलश यात्रा के साथ-साथ चित्रकला, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में विजयी रहे विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

वाटरशेड के अधिशासी अभियंता संपत सैनी ने बताया- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के तहत पंचायत समिति पाटन के स्यालोदड़ा विद्यालय परिसर में इस वाटरशेड महोत्सव का विधिवत शुभारंभ कलश यात्रा निकालकर किया गया।

‘धन से भी ज्यादा जरूरी जल’

इस अवसर पर प्रधान सुवालाल सैनी ने पानी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा- जल संग्रहण हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए धन से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने फार्म पॉन्ड, एनीकट और टांका निर्माण जैसी संरचनाएं स्थापित करने का आह्वान किया, ताकि खेत का पानी खेत में ही रोका जा सके।

सरपंच अनिल शर्मा ने वर्षा जल संग्रहण के लिए फार्म पॉन्ड और एनीकट जैसी संरचनाओं के निर्माण को भविष्य के लिए जल संरक्षण और जीवन बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कार्य बताया।

अधिशासी अभियंता संपत सैनी ने यह भी कहा कि घरों से निकलने वाले बरसात के पानी के बहाव को सोखने वाले गड्ढों का निर्माण कर उसे संग्रहित किया जाना चाहिए।

इस कार्यक्रम में पाटन पंचायत समिति विकास अधिकारी शशिबाला, सहायक अभियंता मांगीलाल कुमावत, जितेंद्र शर्मा, सत्यवीर यादव, भागीरथ मल, राम अवतार मिश्रा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी गजानंद सैनी, विक्रम सिंह, पंचायत समिति सदस्य महेंद्र खटाना, सुनील कुमार, रामलाल सैनी, ललित शर्मा, बाबूलाल स्वामी, अमरसिंह, कृष्ण गुर्जर, डालूराम सैनी, नागर वकील, लीलाराम सैनी, शंकर पंच सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62