[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदासर बीदावतान में पुलिस ने काटे 8 वाहनों के चालान:तेज रफ्तार वाहनों पर की कार्रवाई, हादसों में कमी लाने के लिए लगवाएं बैरिकेड्स


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

उदासर बीदावतान में पुलिस ने काटे 8 वाहनों के चालान:तेज रफ्तार वाहनों पर की कार्रवाई, हादसों में कमी लाने के लिए लगवाएं बैरिकेड्स

उदासर बीदावतान में पुलिस ने काटे 8 वाहनों के चालान:तेज रफ्तार वाहनों पर की कार्रवाई, हादसों में कमी लाने के लिए लगवाएं बैरिकेड्स

सरदारशहर : सरदारशहर के उदासर बीदावतान बस स्टैंड पर बुधवार को भालेरी पुलिस ने वाहनों पर कार्रवाई की। चूरू-सरदारशहर मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें 8 वाहन चालकों के चालान काटे गए। कार्रवाई थाना अधिकारी मंगूराम के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल रूपाराम और संदीप सिंह ने की। पुलिस ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए बस स्टैंड पर बैरिकेड भी लगाए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं। बैरिकेड्स लगने के बाद अब मोड़ पर वाहनों की रफ्तार पर काबू पाया जा सकता है। सरपंच राजेंद्र सिंह छाजूसर और राकेश देहडू ने बताया कि यह मुख्य सड़क चूरू-सरदारशहर को जोड़ती है और अचानक मोड़ होने के कारण यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बैरिकेड लगने से अब हादसों में कमी आने की उम्मीद है।

एरिया डोमिनेशन भी जारी

मंगूराम ने यह भी बताया कि भालेरी पुलिस ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान के तहत बदमाश प्रवृत्ति वाले लोगों पर लगातार नजर रख रही है। इसके साथ ही, हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों की फेसबुक व इंस्टाग्राम आईडी को फॉलो करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22