[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला परिषद सीईओ ने की चिकित्सा कार्यक्रमों की समीक्षा:निजी अस्पतालों को टीकाकरण, प्रसव डेटा पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला परिषद सीईओ ने की चिकित्सा कार्यक्रमों की समीक्षा:निजी अस्पतालों को टीकाकरण, प्रसव डेटा पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश

जिला परिषद सीईओ ने की चिकित्सा कार्यक्रमों की समीक्षा:निजी अस्पतालों को टीकाकरण, प्रसव डेटा पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश

चूरू : पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्वेता कोचर ने चिकित्सा विभाग के राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया।

सीईओ श्वेता कोचर ने निजी अस्पतालों को टीकाकरण और संस्थागत प्रसव का डेटा पीसीटीएस पोर्टल पर पंजीकृत करने और उसकी एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीसीटीएस पर टीकाकरण और संस्थागत प्रसव के डेटा गैप को दूर करने पर जोर दिया। एनसीडी कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान निजी अस्पतालों को 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जांच करने तथा उनकी लाइन लिस्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि जिले में टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए समय पर टीकाकरण की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. शर्मा ने संस्थागत प्रसव के लिए भी सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की जानकारी दी।

टीबी कार्यक्रम के तहत निक्षय योजना और पोषण किट वितरण के लिए निक्षय मित्र बनाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में सभी ब्लॉक के बीसीएमओ, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश, डीपीएम संग्राम सिंह, एनसीडी जिला समन्वयक प्रेमशंकर शर्मा, डीएनओ हनुमान शर्मा और हेमराज शर्मा सहित बीपीएम, एलएचवी व ब्लॉक डीईओ मौजूद थे।

Related Articles