[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी-नीमकाथाना हाईवे पर ग्रामीणों का धरना:क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत और धूल नियंत्रण की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी-नीमकाथाना हाईवे पर ग्रामीणों का धरना:क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत और धूल नियंत्रण की मांग

खेतड़ी-नीमकाथाना हाईवे पर ग्रामीणों का धरना:क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत और धूल नियंत्रण की मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी–नीमकाथाना स्टेट हाईवे-13 के क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर बार एसोसिएशन व दुकानदारों, टाइपिस्ट संघर्ष समिति के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया गया। उसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी सुनील चौहान को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि हाईवे-13 का वह हिस्सा, जो उपखंड कार्यालय और न्यायालय परिसर के सामने से गुजरता है, लंबे समय से अत्यंत जर्जर स्थिति में है।

सड़क के टूट-फूट, गड्ढों तथा प्रतिदिन उड़ने वाली धूल-मिट्टी के कारण आमजन, स्थानीय दुकानदारों, वाहन चालकों और न्यायालय व उपखंड कार्यालय आने वाले लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिसंबर तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे, 16 दिसंबर से अनशन पर बैठेंगे और 17 दिसंबर को आत्मदाह करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

चंदगीराम सैनी ने बताया कि 19 नवंबर को भी उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। करीब 500 मीटर सड़क का यह हिस्सा सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त है, जहां से गुजरते वाहनों के कारण धूल के बड़े-बड़े गुबार उड़ते हैं। इसी मार्ग पर उपखंड कार्यालय, न्यायालय भवन, महाविद्यालय और पुलिस थाना स्थित हैं, जहां रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं, लेकिन समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

इस दौरान गोकुलचंद सैनी,एडवोकेट अजीत सिंह तंवर , चंदगीराम सैनी, सुरेश शाह, मोनू अग्रवाल, सोनू अग्रवाल,एडवोकेट कृष्ण कुमार, नंदकिशोर बबेरवाल, सुरेश कुमार सैनी, एडवोकेट माडूराम सैनी, जयप्रकाश सैनी, एडवोकेट प्रवीण सिंह शेखावत, मुकेश सैनी,धर्मपाल खटाना,बुधराम तुंदवाल, सुगन चंद, पूरणमल सैनी, विक्की सैनी, ग्यारसी लाल सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles