[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजली समस्या को लेकर SDM कार्यालय का घेराव:2 साल से कम वोल्टेज से काजला और ढाणी सम्पत सिंह के किसान परेशान, सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

बिजली समस्या को लेकर SDM कार्यालय का घेराव:2 साल से कम वोल्टेज से काजला और ढाणी सम्पत सिंह के किसान परेशान, सौंपा ज्ञापन

बिजली समस्या को लेकर SDM कार्यालय का घेराव:2 साल से कम वोल्टेज से काजला और ढाणी सम्पत सिंह के किसान परेशान, सौंपा ज्ञापन

सूरजगढ़ : ग्राम काजला और ढाणी सम्पत सिंह के ग्रामीण पिछले दो वर्षों से थ्री फेस बिजली आपूर्ति में कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने सहायक अभियंता कृष्ण कुमार और कनिष्ठ अभियंता, एवीवीएनएल, बुहाना का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।

किसानों का आरोप है कि कम वोल्टेज के कारण वे अपने कुओं की मोटरें लगातार 6 घंटे तक भी नहीं चला पा रहे हैं। थ्री फेस सप्लाई में कुओं पर वोल्टेज 260 से 280 के बीच आ रहे हैं, जिससे मोटर और केबल जलने की समस्या आम हो गई है।

ग्रामीणों को प्रति सप्ताह लगभग 5000 से 6000 रुपये का अनावश्यक आर्थिक भार उठाना पड़ रहा है, जिससे उनकी फसलें भी चौपट हो रही हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि इस समस्या के बारे में उन्हें कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कम वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो भूरीवास पावर हाउस पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद सहायक अभियंता कृष्ण कुमार ने कनिष्ठ अभियंता को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। कनिष्ठ अभियंता ने ग्रामीणों को शीघ्र ही कम वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान सतीश कुमार, सज्जन कुमार, विजय, गजानंद, चेतराम, धनपत सिंह, रमेश, अरविंद कुमार, सोमवीर, संदीप, अरुण, रामकिशन खींची, सुनील, रामवतार, संदीप, सज्जन कुमार और टिंकू सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62