फिल्म निर्देशक राधेश्याम पीपलवा का सम्मान:बोले-जल्द ही राजस्थानी और शेखावाटी की संस्कृति पर फिल्म बनाएंगे
फिल्म निर्देशक राधेश्याम पीपलवा का सम्मान:बोले-जल्द ही राजस्थानी और शेखावाटी की संस्कृति पर फिल्म बनाएंगे
फतेहपुर : फतेहपुर कस्बे की रामसिसरिया कोठी में रविवार शाम को फिल्म निर्देशक राधेश्याम पीपलवा का सम्मान किया गया। वे स्थानीय निवासी हैं। इस अवसर पर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव सुभाष जोशी, राजस्थानी फिल्मों के निर्माता राकेश टेलर, एसके ज्वैलर्स के संजय जोशी और एडवोकेट प्रियव्रत जोशी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने पीपलवा को दुपट्टा पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
सम्मान के बाद राधेश्याम पीपलवा ने बताया कि वे जल्द ही राजस्थानी और शेखावाटी की संस्कृति पर एक फिल्म बनाएंगे। उनका उद्देश्य इस समृद्ध संस्कृति और विरासत को दुनिया के सामने लाना है। उन्होंने इस विषय पर राजस्थानी फिल्म निर्माता राकेश टेलर से भी चर्चा की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2101251


