[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चोरी रोकने, यातायात और कानून व्यवस्था पर चर्चा:रतनगढ़ थाने में सीएलजी बैठक, आमजन से सहयोग की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

चोरी रोकने, यातायात और कानून व्यवस्था पर चर्चा:रतनगढ़ थाने में सीएलजी बैठक, आमजन से सहयोग की अपील

चोरी रोकने, यातायात और कानून व्यवस्था पर चर्चा:रतनगढ़ थाने में सीएलजी बैठक, आमजन से सहयोग की अपील

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ आदर्श पुलिस थाने में शनिवार देर शाम सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्यों की बैठक हुई। इसमें सर्दी में चोरी की घटनाओं को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई।

डीएसपी इनसार अली, थानाधिकारी गौरव खिड़िया और सब इंस्पेक्टर सुभाषचंद्र ने सीएलजी सदस्यों को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। उन्होंने सर्दी के मौसम में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के साथ सहयोग करने का आग्रह किया।

पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की, जिससे चोरी की घटनाओं का खतरा कम हो सके।

थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में पुलिस का सहयोग मांगा। सीएलजी सदस्यों ने शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि वर्तमान में पूरी व्यवस्था केवल चार ट्रैफिक कर्मियों पर निर्भर है।

उन्होंने तत्काल ट्रैफिक कर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग की ताकि यातायात सुचारू रह सके। बैठक में पुलिया संख्या चार के पास गंदे पानी के लिंक रोड पर आने से लोगों को हो रही परेशानी से भी अधिकारियों को अवगत कराया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62