[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में जूनियर डिस्ट्रिक्ट लेवल नेटबॉल ट्रायल हुए:चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सादुलपुर में जूनियर डिस्ट्रिक्ट लेवल नेटबॉल ट्रायल हुए:चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे

सादुलपुर में जूनियर डिस्ट्रिक्ट लेवल नेटबॉल ट्रायल हुए:चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे

चूरू : चूरू जिला नेटबॉल संघ ने सादुलपुर के अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम में जूनियर (19 वर्षीय) जिला स्तरीय नेटबॉल बालक-बालिका ट्रायल का आयोजन किया। जिसमें जिलेभर के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ट्रायल में पुरुष वर्ग की 8 टीमों और महिला वर्ग की 4 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

संघ के सचिव के.डी. शर्मा ने बताया- ट्रायल में लगभग 80 लड़के और 40 लड़कियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने जानकारी दी कि चयनित खिलाड़ी आगामी 19 से 21 दिसंबर तक राजगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम में आयोजित होने वाली सातवीं जूनियर राज्य स्तरीय नेटबॉल चैम्पियनशिप में चूरू जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ट्रायल के दौरान स्नेहपाल शशि ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि नेटबॉल कोच सचिन लुना ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। संयुक्त सचिव एवं कोच मनमोहन धोलपुरिया ने निर्णायक के रूप में चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

इस अवसर पर नरेश राय, जगराज गौड़, दिनेश पूनिया, दीपचन्द साहू सहित राजगढ़ और क्षेत्र के अन्य खिलाड़ी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन के सफल संचालन के लिए जिला संघ के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62