[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

14 दिसंबर दिल्ली महारैली को लेकर कांग्रेस की बैठक, नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का हुआ सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

14 दिसंबर दिल्ली महारैली को लेकर कांग्रेस की बैठक, नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का हुआ सम्मान

14 दिसंबर दिल्ली महारैली को लेकर कांग्रेस की बैठक, नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का हुआ सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : कांग्रेस की ओर से 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नीमकाथाना जिले के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष जी.एन. घसीया, सीकर जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला, नीमकाथाना विधायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष को सौंपा कार्यभार

बैठक के दौरान सीकर जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष जी.एन. घसीया को कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने साफा व माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सम्मान समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

प्रत्येक विधानसभा से 1000 कार्यकर्ता लाने का लक्ष्य

मीडिया से बातचीत में सुनीता गठाला ने कहा कि 14 दिसंबर की दिल्ली महारैली को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 1000 कार्यकर्ताओं को रैली में पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा-“कांग्रेस आने वाले समय में और मजबूत होकर उभरेगी। यह सरकार वोट चोर सरकार है, जिसे जनता दिल्ली से हिलाकर रख देगी।”

सरकार पर गंभीर आरोप

गठाला ने कहा कि मौजूदा सरकार ने पानी के नाम पर बड़े वादे किए, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि-

  • पूर्ववर्ती सरकार ने कुंभा लिफ्ट परियोजना के लिए 6800 करोड़ का बजट स्वीकृत किया था, लेकिन सरकार बदलते ही योजना ठंडे बस्ते में चली गई।

  • 5 फरवरी 2024 को बामलड़ा में यमुना जल समझौते पर धन्यवाद सभा की गई, लेकिन नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर और खंडेला को आज तक एक बूंद यमुना जल नहीं मिला

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा केवल “धन्यवाद यात्राओं” में व्यस्त हैं, लेकिन योजनाएँ धरातल पर कब आएंगी, इसका कोई जवाब नहीं है।

नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग समाप्त करने पर हमला

उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग को समाप्त किया गया।
“क्योंकि यहां से विधायक कांग्रेस के जीतकर गए, शेखावाटी की 21 में से 14 सीटें और तीनों लोकसभा सीटें इंडिया गठबंधन ने जीतीं। भाजपा सरकार ने राजनीतिक द्वेष में निर्णय लिया।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर नीमकाथाना जिला फिर से बनाया जाएगा

जिले के विकास को पहली प्राथमिकता : जी.एन. घसीया

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जी.एन. घसीया ने कहा कि 14 दिसंबर की रैली के लिए प्रत्येक विधानसभा से 1000 कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी है।
उन्होंने कहा-“मैं सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलूंगा और सभी का सम्मान करूंगा। हमारी सरकार आएगी तो नीमकाथाना जिले को पुनः स्थापित करना पहली प्राथमिकता होगी।”

Related Articles