नरेश मीणा को लेकर क्या बोले मंत्री किरोड़ी:मंत्रिमंडल फेरबदल पर कहा- यह तो हाईकमान या खाटूश्याम बाबा जानते हैं
नरेश मीणा को लेकर क्या बोले मंत्री किरोड़ी:मंत्रिमंडल फेरबदल पर कहा- यह तो हाईकमान या खाटूश्याम बाबा जानते हैं
सीकर : कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने नरेश मीणा को उनका उत्तराधिकारी बताने पर कहा- यह तो जनता ही तय करती है कि किसका उत्तराधिकारी कौन होगा। हमारी पार्टी में ऐसा कोई तंत्र नहीं है। वह तो किसी दूसरे दल में है। किरोड़ी ने कहा- भारतीय जनता पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता ही तय करता है कि कौन नेता बनेगा और कौन अध्यक्ष बनेगा। हमारे यहां ऐसी कोई परंपरा नहीं, जो मठों में होती है। मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं पर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। यह तो हाईकमान जानता है या फिर खाटूश्याम बाबा जानते हैं।
समर्थकों ने मांगी थी मन्नत, बाबा श्याम के किए दर्शन
दरअसल, कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा शनिवार शाम को खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। 2023 के विधानसभा चुनाव में किरोड़ी लाल मीणा की जीत को लेकर उनके समर्थक राजेश गोयल ने खाटूश्यामजी पदयात्रा की मन्नत मांगी थी। 26 नवंबर को राजेश गोयल और बल्या जोशी सवाईमाधोपुर से रवाना होकर शनिवार को खाटूश्यामजी पहुंचे। इस दौरान मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने भी उनके साथ मंदिर में श्याम बाबा के दर्शन किए। बाबा के दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- चुनाव में यह चलता है। जिसकी जहां आस्था होती है, वह मन्नत मांगता है और प्रार्थना करता है। इस दौरान किरोड़ी लाल मीणा ने खाटूश्याम मंदिर कमेटी की व्यवस्थाओं की भी सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037748


