[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोटड़ी धायलान में आग लगी:दो हजार कड़बी के पुले जले, दमकल ने पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगस

कोटड़ी धायलान में आग लगी:दो हजार कड़बी के पुले जले, दमकल ने पाया काबू

कोटड़ी धायलान में आग लगी:दो हजार कड़बी के पुले जले, दमकल ने पाया काबू

रींगस : रींगस पुलिस थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटड़ी धायलान में शनिवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। मांछावाली ढाणी स्थित एक खेत में रखे करीब दो हजार कड़बी के पुले जलकर राख हो गए। इस घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह आग लालचंद और बीरबल धायल के खेत में लगी थी। अज्ञात कारणों से कड़बी के पुलों में आग फैल गई, जिससे उनका पूरा स्टॉक जलकर खाक हो गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो पाए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर रींगस नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक दमकल पहुंची और आग बुझाई गई, तब तक कड़बी के सभी पुले जलकर राख हो चुके थे।

Related Articles