[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाबला स्टेशन पर मदार-रोहतक ट्रेन चलाने की मांग:यात्रियों ने रेल मंत्री के नाम स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, छात्र और कर्मचारी हो रहें परेशान

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

डाबला स्टेशन पर मदार-रोहतक ट्रेन चलाने की मांग:यात्रियों ने रेल मंत्री के नाम स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, छात्र और कर्मचारी हो रहें परेशान

डाबला स्टेशन पर मदार-रोहतक ट्रेन चलाने की मांग:यात्रियों ने रेल मंत्री के नाम स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, छात्र और कर्मचारी हो रहें परेशान

पाटन : पाटन क्षेत्र के डाबला रेलवे स्टेशन पर शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं और रेल सलाहकार समिति के सदस्यों ने रेल मंत्री के नाम स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक खेमचंद मीणा को दिया गया, जिसमें मदार-रोहतक ट्रेन को फिर से शुरू करने की मांग की गई।

यात्रियों ने बताया कि ट्रेन संख्या 09639-40 मदार-रोहतक एक्सप्रेस का संचालन लंबे समय से बंद है। रेवाड़ी में दोपहर 3:30 बजे पहुंचने का समय विद्यार्थियों, नौकरीपेशा और दैनिक यात्रियों के लिए उपयोगी था। वर्तमान में यह सुविधा न होने से उनकी दिनचर्या और नियमित आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन में मदार-रोहतक ट्रेन के संचालन के अलावा कई अन्य मांगें भी शामिल थीं। इनमें दिल्ली-सराय रोहिल्ला जनशताब्दी ट्रेन का डाबला में ठहराव, टनकपुर-दौराई ट्रेन (15091, 15092) का ठहराव, काफी वर्षों पुराने अंडरपास फुटपाथ का निर्माण, आरक्षण खिड़की शुरू करना और डाबला स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज बनवाना शामिल है। इस दौरान नरेंद्र सैनी, राकेश, संदीप सिंह, अजीत सिंह डाबला सहित सैकड़ों यात्री मौजूद रहें।

Related Articles