पाटन में डॉ.अंबेडकर हापरिनिर्वाण दिवस मनाया:पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, गांव वालों ने किया माल्यार्पण
पाटन में डॉ.अंबेडकर हापरिनिर्वाण दिवस मनाया:पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, गांव वालों ने किया माल्यार्पण
पाटन : पाटन क्षेत्र में शनिवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्राम स्यालोदड़ा, करजो और श्यामपुरा में ग्रामीण युवाओं ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने अंबेडकर के आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया।
डॉ. बी. आर. अंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस प्रतिवर्ष 6 दिसंबर को मनाया जाता है। यह उनकी पुण्यतिथि है, जब 6 दिसंबर, 1956 को उनका निधन हुआ था। यह दिन भारतीय संविधान में उनके योगदान और सामाजिक न्याय के प्रति उनके समर्पण को याद करने के लिए समर्पित है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035911
