[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ BJP मंडल अध्यक्ष को जबरन जहर पिलाने का मामला:1 महीने बाद भी पुलिस को कोई संदिग्ध नहीं मिला, 50 से ज्यादा CCTV फुटेज देखें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लक्ष्मणगढ़ BJP मंडल अध्यक्ष को जबरन जहर पिलाने का मामला:1 महीने बाद भी पुलिस को कोई संदिग्ध नहीं मिला, 50 से ज्यादा CCTV फुटेज देखें

लक्ष्मणगढ़ BJP मंडल अध्यक्ष को जबरन जहर पिलाने का मामला:1 महीने बाद भी पुलिस को कोई संदिग्ध नहीं मिला, 50 से ज्यादा CCTV फुटेज देखें

सीकर : सीकर में 29 अक्टूबर को भाजपा के लक्ष्मणगढ़ मंडल अध्यक्ष ललित पंवार को जबरन जहर पिलाने के मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अब तक 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की लेकिन कोई संदिग्ध ही नहीं मिला।

दरअसल, ललित पंवार 29 अक्टूबर को दोपहर के समय लक्ष्मणगढ़ में स्थित भारतीय स्कूल में अपनी बेटी को टिफिन देने के लिए गए थे। वहां पर 10 से 15 मिनट रुकने के बाद वह जा रहे थे। रास्ते में दो लड़कों ने उनकी गाड़ी रूकवाई। उन्होंने ललित को कहा कि हमीरपुरा वाली जमीन देख लो।

ललित को लगा कि शायद उनका कोई परिचित होगा। ऐसे में वह भी उनके साथ चले गए। जब वह जमीन देखने के लिए गए तो उन्हें वहां पर कोई नहीं दिखा। उन्होंने 2 मिनट इंतजार किया। इसके बाद एक बाइक पर 2 लड़के आए उन्होंने पहले तो ललित की गाड़ी को तोड़ना शुरू कर दिया।

घटना के बाद ललित को गंभीर हालत में सीकर रेफर किया गया था। यहां इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया था।
घटना के बाद ललित को गंभीर हालत में सीकर रेफर किया गया था। यहां इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया था।

दोनों लड़कों ने सफेद रंग की थैली में रखा एल्ड्रिन उन्हें पिलाने की कोशिश की। थोड़ा बहुत एल्ड्रिन उनके शरीर के अंदर भी चला गया। इसी बीच वहां पर सामने से दो गाड़ियां आई तो दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए। ललित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया।

मामले में लक्ष्मणगढ़ DYSP दिलीप कुमार मीणा का कहना है कि घटना के बाद उस रूट के करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए गए। इसके अलावा टेक्निकल सोर्स से भी इन्वेस्टिगेशन की। लेकिन कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। मीणा ने कहा कि जिस तरह का घटनाक्रम ललित पंवार ने बताया था,उसके आधार पर कई सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए लेकिन कोई भी संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। अभी मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini