[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पायल सैनी का बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन:19 दिसंबर को मध्यप्रदेश में खेलेगी नेशनल, कुल 20 स्टूडेंट्स का हुआ सलेक्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पायल सैनी का बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन:19 दिसंबर को मध्यप्रदेश में खेलेगी नेशनल, कुल 20 स्टूडेंट्स का हुआ सलेक्शन

पायल सैनी का बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन:19 दिसंबर को मध्यप्रदेश में खेलेगी नेशनल, कुल 20 स्टूडेंट्स का हुआ सलेक्शन

मूंडरू : मूंडरू के ग्राम पंचायत मऊ स्थित सीकर ग्लोबल रेसीडेंशियल स्कूल की स्टूडेंट पायल सैनी का राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वह 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।

संस्थान की निदेशक प्रमिला चौधरी ने बताया कि पायल सैनी, जो डाबर का बालाजी अरनिया की निवासी हैं 14 वर्ष आयु वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 19 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 तक महात्मा गांधी स्टेडियम, शाह दोल, मध्यप्रदेश में आयोजित की जाएगी।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व, राज्य दल के खिलाड़ियों के लिए चयन परीक्षण 09 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 11 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल सोमाणिया, करेड़ा, भीलवाड़ा में पूर्व प्रशिक्षण शिविर लगेगा।

प्रशिक्षण के उपरांत, राज्य दल 16 दिसंबर 2025 को राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल सोमाणिया, करेड़ा, भीलवाड़ा से महात्मा गांधी स्टेडियम, शाह दोल, मध्यप्रदेश के लिए रवाना होगा। हाल ही में जारी राज्य स्तरीय सूची में कुल 20 स्टूडेंट खिलाड़ियों का चयन हुआ है। पायल सैनी के इस चयन पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini