राष्ट्रीय कुश्ती में राजस्थान को 7 पदक:19 वर्ष ग्रीको रोमन चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल, गोरखपुर में हुई थी प्रतियोगिता
राष्ट्रीय कुश्ती में राजस्थान को 7 पदक:19 वर्ष ग्रीको रोमन चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल, गोरखपुर में हुई थी प्रतियोगिता
चिड़ावा : गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 30 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती (17/19 वर्ष छात्र, ग्रीको रोमन) प्रतियोगिता में राजस्थान के पहलवानों ने कुल सात पदक जीते। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ, राज्य ने 19 वर्ष ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप हासिल की।
प्रतियोगिता के 19 वर्ष आयु वर्ग में, लक्षित सोनी (ब्यावर, 67 किलोग्राम) और रोहन सैनी (भीलवाड़ा, 77 किलोग्राम) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके अतिरिक्त, विश्वेंद्र सिंह (डीग, 82 किलोग्राम) और हरिओम सिंह (अलवर, 55 किलोग्राम) ने रजत पदक जीते, जबकि उदय प्रताप सिंह (भीलवाड़ा, 87 किलोग्राम) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

चिड़ावा निवासी कोच राजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि राउमावि मालियों की बगीची, चिड़ावा के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह वर्मा के प्रतिनिधित्व में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के कोच जोगेन्द्र सिंह और गंगा सिंह गुर्जर तथा टीम मैनेजर संजय कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने राज्य का मान बढ़ाया। कोच ने यह भी बताया कि राजस्थान को पहली बार यह ट्रॉफी मिली है, जिससे राज्य के पहलवानों में नई ऊर्जा का संचार होगा और वे भविष्य में और अधिक पदक लाने के लिए प्रेरित होंगे।
इस अवसर पर, कोच राजेंद्र पाल सिंह, सीबीईओ डॉ. उमादत झाझडिया, एसीबीईओ सुरेश पायल, निरंजन लाल शर्मा (अध्यापक), सुरेश शा.शि., कृष्ण कुमार, शेर सिंह पहलवान, संजय कुमार शास्त्री, गौरव राव, पार्षद मनजीत सिंह, बलबीर श्योराण, राकेश बिका और कर्मवीर स्योराण सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने राजस्थान के पहलवानों और टीम कोच-मैनेजर को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045087

