सिंघानिया विश्वविद्यालय के छात्र पुरुषोत्तम सिंह को राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन पुरस्कार से सम्मानित
सिंघानिया विश्वविद्यालय के छात्र पुरुषोत्तम सिंह को राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन पुरस्कार से सम्मानित
पचेरी कलां : सिंघानिया विश्वविद्यालय के बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र एवं पैरा सिटिंग वॉलीबॉल खिलाड़ी पुरुषोत्तम सिंह को राजस्थान राज्य स्तर पर “विशेष योग्यजन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित नेहरू भवन में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, निदेशालय विशेष योग्यजन, जयपुर द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि भजनलाल शर्मा (मुख्यमंत्री, राजस्थान) थे। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम सिंह को उनके उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए ₹10,000/- की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरुषोत्तम ने पैरा सिटिंग वॉलीबॉल में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय, जिले एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनके इस सम्मान से सिंघानिया विश्वविद्यालय परिवार में भी हर्ष और गर्व की अनुभूति है। यह सम्मान उनके संघर्ष, निरंतर मेहनत और खेल के प्रति समर्पण की विशिष्ट पहचान है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043040


