गोपाल गोशाला के सामने धरना जारी, गौ संरक्षण दल 4646 ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
गोपाल गोशाला के सामने धरना जारी, गौ संरक्षण दल 4646 ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : गोपाल गोशाला में कथित अनियमितताओं और कार्यकारिणी की मनमानी के विरोध में गौ संरक्षण दल 4646 का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर कई मांगें उठाई।
धरने में मौजूद धीरज कुमार ने बताया कि गोशाला में गो-हित से जुड़ी कई व्यवस्थाएं बिगड़ी हुई हैं। मुख्य मांगों में वर्तमान कमेटी को भंग कर संवैधानिक तरीके से नई कमेटी का चुनाव करवाना शामिल है। साथ ही गोशाला में बनी लैब को शुरू कर ऑपरेटर नियुक्त करने, चिकित्सालय में सर्जन डॉक्टर लगाने और उपचार की रिपोर्ट कार्ड प्रणाली लागू करने की मांग भी की गई।
गोरक्षकों ने कहा कि जिले के गौवंश की जिम्मेदारी गोपाल गोशाला को दी जाए, ताकि किसी भी बीमार गौवंश को हरियाणा या नागौर ले जाने की जरूरत न पड़े। झुंझुनूं शहर में आवारा घूम रहे गौवंश को भी गोशाला में शिफ्ट करने की मांग रखी गई।
प्रदर्शनकारियों ने गौशाला में गोरक्षकों को प्रवेश की अनुमति, सीसीटीवी फुटेज ऑनलाइन करने, मृत गायों की तुरंत मिस्ट्री कराने, उपचार का पूरा रिकॉर्ड टैग नंबर सहित रजिस्टर में दर्ज करने तथा गौशाला की एम्बुलेंस निशुल्क उपलब्ध कराने की मांग रखी। धरने में दिनेश कुमार, संजय रखीनड, निवेश न्यौपरी, रौनक चौधरी, निखिल कुमार, राहुल जादौन, पवन भाम्लोडीया, आदित्य दद्यौदीया, अनुज चौधरी, युसुफ, सचिन कुमार, रोहित महला, जतिन आजड़िया सहित कई गोरक्षक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034152


