सुजानगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम:17 सीनियर एडवोकेट सम्मानित, अधिवक्ता सम्मान दिवस को न्याय गौरव सम्मान के रूप में मनाया
सुजानगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम:17 सीनियर एडवोकेट सम्मानित, अधिवक्ता सम्मान दिवस को न्याय गौरव सम्मान के रूप में मनाया
सुजानगढ़ : लॉयन्स क्लब सुजानगढ़ की ओर से बुधवार 03 दिसबंर की शाम शहर के माहेश्वरी भवन में सेठ चिमनीराम जाजोदिया चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से अधिवक्ता सम्मान दिवस एवं विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम को न्याय गौरव सम्मान के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सीनियर एडवोकेट को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सेशन मजिस्ट्रेट शरद कुमार व्यास थे। जबकि एडीजे महेन्द्र प्रताप भाटी, एसीजेएम विकास गजराज, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, एमजेएफ लॉयन रोशन सेठी, बार संघ अध्यक्ष गोवर्धनलाल चौधरी, एडवोकेट निरंजन सोनी एवं लॉयन डॉ. एनएस नरूका विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद एडवोकेट संतोक चंद प्रजापत, एडवोकेट पूसाराम सोनियासर, सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, निरंजन कुमार सोनी, रामसिंह राजपूत, कुंभाराम आर्य, अशोक कुमार पारीक, सूर्यप्रकाश स्वामी, भंवरलाल शर्मा, हरीश चंद्र पारीक, मोहम्मद मौलानी, पूसाराम गोदारा, पवन कुमार दाधीच, बजरंग सिंह, रतनलाल साध, देवेन्द्र सिंह राठौड़, भीमशंकर शर्मा को न्याय गौरव सम्मान से नवाजा गया।
लॉयन्स क्लब के रीजन 18 जोन एक के चेयरपर्सन कमल तापड़िया, अध्यक्ष लॉयन प्रशांत पारीक, कोषाध्यक्ष लॉयन सीए रोहित शर्मा, सचिव लॉयन अशोक जाजू, संयोजक लॉयन एडवोकेट रजनीकांत सोनी, देवेन्द्र वेदी ने व्यवस्थाएं संभाली। कार्यक्रम का संचालन सीए रोहित शर्मा, चित्रा जगवानी, मोनिका सोनी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1966533


