सिधमुख पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा:हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई, लाठी सरियों से किया था हमला
सिधमुख पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा:हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई, लाठी सरियों से किया था हमला
सादुलपुर : सादुलपुर थाना पुलिस ने सिधमुख क्षेत्र में 23 अक्टूबर 2025 की रात हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।
थाना अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया-ढाणी बड़ी निवासी बजरंग लाल पुत्र रामकुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में जयपाल की अत्यधिक शराब पीने से मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद जयपाल के बेटे संदीप ने बजरंग लाल के भतीजे विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके चलते संदीप और उसके परिवार ने विनोद से रंजिश पाल ली थी।
इसी रंजिश के कारण 23 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7 बजे, जब विनोद अपने खेत की ढाणी में बैठा था, संदीप पुत्र जयपाल, उसके चाचा सुरेंद्र व बलवान पुत्रगण रामसिंह, बलवान का बेटा निखिल सहित 3-4 अन्य व्यक्तियों ने उस पर लाठी, सरियों और बरछी से हमला कर दिया। इस हमले में विनोद के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसका एक हाथ व एक पैर टूट गया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ढाणी बड़ी निवासी संदीप (30) और सुरेंद्र (38) को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित विनोद के सिर, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में थानाधिकारी सिधमुख, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार, रोहतास कुमार और मुकेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043985


