झुंझुनूं के 21 लोगों को मिलेगी माटी कला की ट्रेनिंग:10 दिन का शिविर शुरू, इलेक्ट्रॉनिक मशीन चलाने की मिलेगा प्रशिक्षण
झुंझुनूं के 21 लोगों को मिलेगी माटी कला की ट्रेनिंग:10 दिन का शिविर शुरू, इलेक्ट्रॉनिक मशीन चलाने की मिलेगा प्रशिक्षण
झुंझुनूं : श्रीयादे माटी कला बोर्ड ने झुंझुनूं जिले के 21 चयनित माटी कला कामगारों के लिए 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया है। इस शिविर में कामगारों को बोर्ड की ओर से दी गई 21 ऑटोमैटिक मशीनों को चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
श्री श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टांक द्वारा भेजी गई ये मशीनें झुंझुनूं, खेतड़ी एवं उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के लॉटरी द्वारा चयनित कामगारों के लिए लाई गई हैं। प्रशिक्षण की शुरुआत 3 दिसंबर 2025 को बाकरा फाटक के पास झुंझुनूं में कुम्हार कुमावत महासभा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार कुमावत के नेतृत्व में किया गया।
यह प्रशिक्षण शिविर 3 दिसम्बर से शुरू होकर 12 दिसंबर 2025 तक चलेगा। शिविर में प्रशिक्षक बिलू कुमावत ने सभी कामगारों को मिट्टी से विभिन्न प्रकार के उपयोगी बर्तन और कलाकृतियां बनाना सिखाया। ऑटोमेटिक मशीनों के उपयोग से माटी कला के काम में गति और गुणवत्ता दोनों आएगी, जिससे कामगारों को आर्थिक लाभ भी होगा।
पारदर्शिता से हुआ कामगारों का चयन
इस अवसर पर योगेंद्र कुण्डलवाल ने प्रशिक्षण शिविर के लिए लाभार्थियों के चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले पूरे झुंझुनूं जिला की सातों विधानसभाओं से कुल 158 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से, मोरवाल मंगल भवन झुंझुनूं में आयोजित एक पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सभी सातों विधानसभाओं के 70 आवेदकों की लॉटरी निकाली गई थी।
प्रशिक्षण बाद होगा मशीन वितरण
कामगारों के लिए सबसे बड़ी सौगात यह है कि उनका 10 दिन का प्रशिक्षण शिविर पूर्ण होने के बाद श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टांक द्वारा ये मशीनें दी जाएगी। प्रशिक्षण के शुभारंभ के इस मौके पर डॉ अशोक कुमावत, पार्षद अशोक प्रजापति, सुशील प्रजापति आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038777


