पिलानी के लाडूंदा में जोहड़ भूमि से अतिक्रमण हटे:हाईकोर्ट के आदेश पर 50 से अधिक कब्जे हटाए, पुलिस बल तैनात रहा
पिलानी के लाडूंदा में जोहड़ भूमि से अतिक्रमण हटे:हाईकोर्ट के आदेश पर 50 से अधिक कब्जे हटाए, पुलिस बल तैनात रहा
पिलानी : पिलानी के लाडूंदा गांव में प्रशासन ने गैर मुमकिन जोहड़ की भूमि से 50 से अधिक कच्चे-पक्के अतिक्रमण हटाए हैं। ये कार्रवाई राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर की गई। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 150 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए थे।
नायब तहसीलदार हरीश यादव ने बताया कि ये कार्रवाई राजस्थान हाईकोर्ट में अवमानना (कंटेम्प्ट) के एक मामले में आए आदेश के पालन में की गई है। उन्होंने बताया कि जोहड़ की भूमि पर कुल 76 अतिक्रमण थे। इनमें से 20 अतिक्रमणकारियों ने न्यायालय से स्थगन आदेश (स्टे) प्राप्त कर रखा है, जबकि शेष सभी अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं।

हरीश यादव ने बताया कि इस मामले में गांव के ही कुछ लोगों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन्होंने ये भी बताया कि सभी कब्जाधारियों के रहने की यथासंभव व्यवस्था करने के बाद ही अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं।

प्रशासन की इस कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। हालांकि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और शांति व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं।
इस मौके पर सूरजगढ़ एसडीएम दीपक चंदन, एडिशनल एसपी फूलचंद मीणा, डीएसपी विकास धींधवाल, पिलानी तहसीलदार सोनू आर्य, पिलानी एसएचओ चंद्रभान चौधरी, सूरजगढ़ एसएचओ रणजीत सिंह सेवदा, नायब तहसीलदार हरीश यादव सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038641


