[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में अतिक्रमण हटाओ अभियान:पिलानी रोड पर हटाए कच्चे-पक्के निर्माण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में अतिक्रमण हटाओ अभियान:पिलानी रोड पर हटाए कच्चे-पक्के निर्माण

चिड़ावा में अतिक्रमण हटाओ अभियान:पिलानी रोड पर हटाए कच्चे-पक्के निर्माण

चिड़ावा : चिड़ावा शहर में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को कुछ दिनों के विराम के बाद फिर से शुरू किया गया। यह अभियान पिलानी रोड पर मंड्रेला तिराहे से कबूतर खाना के बीच चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान दो जेसीबी मशीनों का उपयोग कर कच्चे और पक्के अतिक्रमणों को हटाया गया। मिट्टी हटाकर रास्तों को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी (ईओ) रोहित मील ने बताया कि यह प्रयास शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि निष्पक्षता के साथ सभी अतिक्रमण हटाकर रास्ते चौड़े किए जाएंगे, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम हो सके। इस अभियान को देखते हुए दुकानदार भी सतर्क नजर आए। ज्यादातर दुकानदारों ने अपने पक्के अतिक्रमण स्वयं ही हटा लिए।

इस मौके पर नगर पालिका जेईएन आकाश जांगिड़, एसआई संदीप लाम्बा, जमादार विनोद और लिपिक संजय कुमार सहित अन्य नगर पालिका कार्मिक मौजूद रहे। रास्तों के चौड़े होने से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles