[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर पुलिस ने दो चोर पकड़े:ट्रक बैटरी चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर पुलिस ने दो चोर पकड़े:ट्रक बैटरी चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा

सादुलपुर पुलिस ने दो चोर पकड़े:ट्रक बैटरी चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा

सादुलपुर : सादुलपुर पुलिस ने ट्रक की बैटरी चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि घटना के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने जांच शुरू की और 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। तकनीकी सूचना की मदद से पुलिस ने दोनों चोरों को राजगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजगढ़ के वार्ड नंबर 2 निवासी राहुल उर्फ टोकणिया और किशन कुमार के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई आईपीएस अभिजीत पाटिल के सुपरविजन और थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग के नेतृत्व में की गई। थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को आशंका है कि वे इलाके में हुई अन्य बैटरी चोरी और वाहन चोरी की कई वारदातों में भी शामिल हो सकते हैं।

Related Articles