[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के लिए कर सकेंगे आवेदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के लिए कर सकेंगे आवेदन

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के लिए कर सकेंगे आवेदन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के SC, ST, OBC, MBC, EWS वर्गो के छात्र जो जिला स्तर पर संचालित राजकीय महाविधालय की स्नातक अथवा स्नातकोत्तर (केवल शैक्षणिक पाठ्यक्रमों कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय हेतु) कक्षाओं में नियमित रूप से अध्ययनरत है उनको आवासीय सुविधा हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 17 नवम्बर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक है योजनान्तर्गत इच्छुक छात्रों द्वारा ई-मित्र / एस.एस.ओ आई.डी. के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।

विभाग के उप निदेशक डॉ पवन पूनिया ने बताया कि अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के अन्तर्गत आवेदन करने वाला अभ्यर्थी राजस्थान राज्य का मूलनिवासी हो, अभ्यर्थी के माता-पिता की वार्षिक आय (अभ्यर्थी को सम्मिलित करते हुए यदि हो तो) SC ST MBC हेतु वार्षिक आय 2.50 लाख रूपये, OBC के लिए 1.50 लाख रूपये व EWS के लिए 1.00 लाख रूपये से अधिक नहीं हो तथा अभ्यर्थी जिस जिले के राजकीय महाविधालय में अध्ययनरत है उस नगर निगम / नगर परिषद/नगर पालिका का निवासी नहीं हो वह छात्र ई-मित्र द्वारा अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से पोर्टल पर जनआधारकार्ड के माध्यम से आवेदन कर सकता है जिसके लिए आवश्यक दस्तावेज सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवास, जाति प्रमाण-पत्र, स्वघोषित आय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, जनआधार कार्ड, जिला स्थित राजकीय महाविधालय में नियमित अध्ययनरत होने का प्रमाण-पत्र, स्व-प्रमाणित किराये के मकान का प्रमाण पत्र/किराये के रसीद की प्रति, गत वर्ष उत्तीर्ण कक्षा की ऑरिजिनल अंकतालिका तथा अभ्यर्थी का स्वयं का बैंक का नाम, खाता संख्या, आईएएफसीकोर्ड, ब्रॉच का नाम ऑनलाईन आवेदन पत्र में करना होगा अभ्यर्थी द्वारा स्वयं या ई-मित्र से ऑनलाईन आवेदन पत्र भरा जाएगा। अभ्यर्थी को शैक्षणिक सत्र में 2000 रूपये प्रतिमाह अधिकतम 10 माह के लिए देय होगी।

Related Articles