[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में राष्ट्रीय जाट महासंघ की बैठक:तेजाजी मंदिर की भूमि पूजन की तैयारियों पर चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में राष्ट्रीय जाट महासंघ की बैठक:तेजाजी मंदिर की भूमि पूजन की तैयारियों पर चर्चा

चिड़ावा में राष्ट्रीय जाट महासंघ की बैठक:तेजाजी मंदिर की भूमि पूजन की तैयारियों पर चर्चा

चिड़ावा : चिड़ावा में राष्ट्रीय जाट महासंघ के मार्गदर्शन में भारत के सबसे बड़े प्रस्तावित तेजाजी मंदिर का भूमि पूजन 12 दिसंबर को होगा। इस संबंध में कबूतरखाना के पास राष्ट्रीय जाट महासंघ की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संयोजक मनरूप सिंह माठ ने की। इस दौरान जिला संगठन महामंत्री कंवरपाल बलवदा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशराम डांगी, जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास थाकन और जिला महासचिव सत्यनारायण पूनियां सहित अन्य पदाधिकारियों ने क्यामसर में बनने वाले इस मंदिर के निर्माण से संबंधित आवश्यक सुझाव दिए। कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

यह मंदिर क्यामसर में 5 बीघा भूमि पर बनाया जाएगा और इसकी ऊंचाई 165 फीट प्रस्तावित है। बैठक की शुरुआत में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया का 5 बीघा जमीन दान देने के लिए सभी पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला सलाहकार राजेन्द्र बांगड़वा, युवा तेजा सेना जिला महासचिव अनिल खेदड़, सुलताना ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र धनखड़, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां, पिलानी ब्लॉक प्रभारी अत्तर सिंह काजला सहित अनेक पदाधिकारियों और तेजा भक्तों ने भूमि पूजन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शामिल होने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62