[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रांसपोर्ट के माल को बेचने वाला ट्रक मालिक गिरफ्तार:हरियाणा में वर्कशॉप पर दबिश देकर पुलिस ने पकड़ा,11 महीने से फरार था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ट्रांसपोर्ट के माल को बेचने वाला ट्रक मालिक गिरफ्तार:हरियाणा में वर्कशॉप पर दबिश देकर पुलिस ने पकड़ा,11 महीने से फरार था

ट्रांसपोर्ट के माल को बेचने वाला ट्रक मालिक गिरफ्तार:हरियाणा में वर्कशॉप पर दबिश देकर पुलिस ने पकड़ा,11 महीने से फरार था

सीकर : सीकर में गोकुलपुरा थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट का माल बेचने वाले ट्रक मालिक को हरियाणा में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले करीब 11 महीने से फरार था। हालांकि, मामले में पुलिस अभी फरार चल रहे ड्राइवर की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी का नाम नरेश कुमार (39) पुत्र बलबीर सिंह बैरागी निवासी सेवाहा, जींद, हरियाणा है।

SHO प्रीति बेनीवाल ने बताया कि 8 जनवरी 2025 को सजाउद्दीन चौहान ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 7 दिसंबर 2024 को उन्होंने हरियाणा नंबर के ट्रक में 18320 किलो रद्दी कागज लोड करवाकर चंडीगढ़ के लिए रवाना किया था। लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी माल वहां नहीं पहुंचा। ट्रक ड्राइवर सुरेश और ट्रक मालिक नरेश ने मिलकर रद्दी से भरे हुए ट्रक को चंडीगढ़ से पहले जींद में ही कहीं पर खाली करवा लिया। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की।

दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई बार हरियाणा में दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार रहे। हाल ही में गोकुलपुरा पुलिस को ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली कि आरोपी ट्रक मालिक नरेश कुमार जींद में वर्कशॉप चला रहा है। पुलिस ने वहां पर दबिश देकर आरोपी नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि उसका साथी सुरेश कुमार कहां है। साथ ही, पुलिस आरोपी के द्वारा हड़पे गए माल के संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल जयसिंह, विकास सहित अन्य की भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62