रींगस के सुनील कुमार को मिली जिम्मेदारी:खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स खो-खो प्रतियोगिता के लिए सौंपी जिम्मेदारी, तकनीकी अधिकारी नियुक्त
रींगस के सुनील कुमार को मिली जिम्मेदारी:खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स खो-खो प्रतियोगिता के लिए सौंपी जिम्मेदारी, तकनीकी अधिकारी नियुक्त
रींगस : युवा मामले और खेल विभाग ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय चीपलाटा के शारीरिक शिक्षक सुनील कुमार को तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति दिसंबर में अजमेर में होने वाली यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया गेम्स खो-खो प्रतियोगिता के लिए की गई है। भारतीय खो-खो महासंघ रैफरी बोर्ड के चेयरमैन और राजस्थान खो-खो संघ के सचिव डॉ. असगर अली ने इस नियुक्ति की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सुनील कुमार जाट का राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अनुभव रहा है। यह पहली बार है जब खो-खो प्रतियोगिता को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एक डेमो खेल के रूप में शामिल किया गया है। भविष्य में इसे नियमित खेल के तौर पर शामिल किए जाने की संभावना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047711


